वृंदावन के कलाकारों की रासलीला ने मोहा मन, जयकारों से गुंजायमान रहा यज्ञ स्थल

Share

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रकृति संरक्षण एवं विश्व कल्याण की कामना के साथ 251 जड़ी-बूटियों से निर्मित विशेष हवन सामग्री द्वारा आहुतियां दी गईं। आरती एवं पूजन के दौरान पूरा यज्ञ स्थल जयकारों से गूंज उठा।read more:https://pahaltoday.com/resolution-to-make-visheshwarganj-child-labour-free-shekhapur-gram-panchayat-declared-child-labour-free/महायज्ञ के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी महाराज ने बताया कि आचार्य गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी एवं अमरेश तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन एवं हवन संपन्न कराया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और धर्मलाभ अर्जित किया। महायज्ञ स्थल पर प्रतिदिन आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं रात्रि में वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रासलीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों का दर्शकों ने देर रात तक आनंद लिया। संयोजक भिखारी बाबा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महायज्ञ एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने की अपील की। कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार, चिंता मौर्य, शुभराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना बाबा, रामखेलावन, परमानंद, रमेश कुमार, कालो देवी, विमला देवी, शशि देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *