सोनभद्र। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के निर्धारित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद में 8, 9 एवं 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।read more:https://pahaltoday.com/three-deputy-superintendents-of-police-were-given-a-warm-farewell-and-their-work-was-appreciated-by-the-police-family/निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम तथा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं तथा परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए। जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, टेंट व्यवस्था एवं फ्रिस्किंग स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, एम्बुलेंस की उपलब्धता तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कक्ष निरीक्षकों के ब्रीफिंग सत्र को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने समयपालन को अनिवार्य बताते हुए सीटिंग प्लान एवं अन्य तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।