फतेहपुर-बाराबंकी। क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। जहां पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे बेटे को मामूली चोटे आई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।read more:https://khabarentertainment.in/pradhan-installed-an-inverter-for-the-convenience-of-journalists-and-was-honored-by-the-journalists/घटना कोतवाली क्षेत्र के सिहाली मुख्य मार्ग स्थित गांव खांसी सराय की बतायी जा रही है। जहां पर थाना देवां क्षेत्र के गांव जोलिया निवासी सलमा उम्र (45) वर्ष अपने बेटे रमजान के साथ कस्बा फतेहपुर दवा लेने जा रही थी। इस बीच अचानक खांसी सराय गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मां बेटे दोनों बाइक से उछल कर दूर जा गिरे। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तो वही बाइक चला रहे बेटे को मामूली चोटे आई है। हादसे के बाद आवागमन कर रहे लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सेमत मौके से फरार हो गया। वहां पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना डायल 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतका अपने पीछे पांच बेटे इशरत अली, फुरकान, समीम, वासिफ व दो बेटियों में शबनम बानो व तरन्नुम को छोड़ गई है। जिसमें दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। इस संबंध में कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।