डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम

Share
नूरपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नूरपुर विकास खण्ड के ग्राम पूरनपुर स्याना में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर वृक्षारोपण किया गया तथा ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।read more:https://pahaltoday.com/the-fifth-module-of-the-fourth-advanced-facial-aesthetics-course-was-organised-at-its-dental-college/विनय कुमार  ने खेतों में रासायनिक खाद व दवाई का उपयोग कम करके जैविक खाद  का उपयाेग करने का आवाह्न किया  । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान हजारीपाल सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा गांव को हरित एवं स्वच्छ बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। किसानों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, युवाओं तथा अन्य ग्रामीणों ने भी भाग लिया। तथा कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *