पत्रकारों की सुविधा के लिए प्रधान ने लगवाया गया इन्वर्टर, पत्रकारों ने किया गया सम्मानित

Share

बड़हलगंज:क्षेत्रीय पत्रकारों की पहल और सहमति से हाल ही में स्थापित बड़हलगंज मीडिया हाउस में पत्रकारों को भीषण गर्मी और बिजली कटौती के कारण हो रही समस्याओं को देखते हुए सिधुआपार ग्राम प्रधान मंजू देवी के पति एवं प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पाण्डेय ने सराहनीय पहल करते हुए मीडिया हाउस में इन्वर्टर एवं बैटरी की व्यवस्था कराई.  बड़हलगंज मीडिया हाउस क्षेत्र के पत्रकारों के लिए एक साझा मंच के रूप में कार्य कर रहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पत्रकार विभिन्न जनसमस्याओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा एवं संवाद करते हैं।read more:https://pahaltoday.com/seed-ball-throw-campaign-launched-in-dakshinanchal-on-world-environment-day/ गर्मी के मौसम में लगातार बिजली कटौती और उमस के कारण पत्रकारों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था, इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पाण्डेय ने मीडिया हाउस में इन्वर्टर और बैटरी स्थापित कराने का कार्य कराया, जिससे अब पत्रकारों को कार्य करने में काफी सहूलियत मिलेगी, पत्रकारों ने इस सहयोग के लिए दिनेश पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार चन्द्रभान तिवारी, गोपाल पाल, ज्ञानवेन्द्र मिश्र, विनय तिवारी, श्रेयश पाण्डेय,वेद प्रकाश यादव आदि ने दिनेश पाण्डेय को धन्यवाद देते हुए  कहा कि मीडिया हाउस में की गई यह व्यवस्था पत्रकारों के कार्य को और अधिक सुगम बनाएगी तथा क्षेत्रीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर हरिकिशोर राय, प्रभाकर पाण्डेय, राघवेंद्र पाण्डेय, संजीव राय कक्कू आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *