सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत विकास खंड क्षेत्र की 73 ग्राम पंचायतों में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक नागरिक को प्रकृति एवं मातृत्व के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित करना है।पूर्व विधायक शरद अवस्थी द्वारा ग्राम पंचायत रामसहाय में वृक्षारोपण किया गया जबकि खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता द्वारा ग्राम पंचायत राजापुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में 73 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों, स्वयं सहायता समूहों की दीदियों, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघों की पदाधिकारियों तथा मनरेगा श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समूह की दीदियों ने वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण अभियान के सफल संचालन में ग्राम विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष बल दिया।read more:https://pahaltoday.com/khalsa-srcc-and-ramjas-college-win-in-pspb-baba-deep-singh-basketball/कार्यक्रम में एडीओ आरडी जय राम वाल्मीकि, एपीओ रेनू रावत, बीएमएम इमरान तथा बीएमएम अंजली ने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, समूह की दीदियों एवं ग्रामीणों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का आधार है। शरद ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी। रामसहाय गांव में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। शरद अवस्थी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि इन योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक सुनिश्चित किया जाए।अवस्थी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों और रीति-रिवाजों को जनता तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को पाटÊ से जोड़ने और भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा।इस बैठक में मंडल महामंत्री अमित भैया रामजी, ग्राम प्रधान रामसहाय दया शंकर शुक्ला, रविन्द्र अवस्थी, भाजपा नेता नीरज वर्मा, प्रहलाद कुमार, विमल और मनोज सोनी सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।