बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को नलकूप खंड परिसर में नवविकसित सरदार वल्लभभाई पटेल ईको पार्क, नवनिर्मित सभागार तथा केंद्रीय कार्यशाला का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री के साथ स्थानीय एमएलसी अंगद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भारतीय जनता पाटÊ के जिला अध्यक्ष तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी नलकूप खंड, बाराबंकी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/माननीय जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा ईको पार्क में रुद्राक्ष का पौधा तथा केंद्रीय कार्यशाला परिसर में हरिशंकरी पीपल, पाकड़ एवं बरगद का पौधा रोपित किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान जनभागीदारी के माध्यम से हरित एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया गया, जिससे हरित, स्वच्छ एवं विकसित भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सके।