पूर्व चेयरमैन ने नाली निर्माण में अनियमितता का लगाया आरोप, अधिशासी अधिकारी ने किया खंडन

Share

बड़हलगंज के दीनदयाल उपाध्याय नगर (धूनियाटोला) में चल रहे नाली और सड़क निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और समाजवादी व्यापार सभा गोरखपुर के जिलाध्यक्ष सूरज जायसवाल ने निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र में पुरानी नाली के ऊपर ही नई नाली का निर्माण कराया जा रहा है, जो तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं है। जायसवाल का आरोप है कि इस निर्माण से जल निकासी की समस्या और गंभीर हो सकती है।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/उनका कहना है कि नाली की ऊंचाई बढ़ने से बरसात के दौरान गंदा पानी लोगों के घरों में घुस सकता है। सूरज जायसवाल ने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा कई बार विरोध और शिकायत किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में पारदर्शिता का अभाव है और टेंडर प्रक्रिया तथा वित्तीय स्वीकृतियों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। शिकायत पत्र में मुख्यमंत्री से इस निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। हालांकि, इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राम समुख से बात करने पर उन्होंने बताया कि पुरानी नाली लगभग बीस से पच्चीस साल पुरानी थी, जिसका स्तर मुख्य नाले से नीचे था। इसलिए, अब पुराने नाले को बंद करके उसके ऊपर नया नाला बनाया जा रहा है, ताकि पानी की उचित निकासी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *