खनन निधि से बने तेंदुआ सफारी और कृषि वानिकी विश्वविद्यालय

Share

सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हाथों में आम के पौधे लेकर उन्हें लगाने और संरक्षित करने का संकल्प लिया। मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने जनपदवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मांग की कि सोनभद्र में खनिज संपदा के दोहन से प्राप्त होने वाली खनन निधि का सदुपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में एक तेंदुआ सफारी का निर्माण कराया जाए, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय युवाओं को काम मिलेगा।read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwaसंदीप मिश्र ने यह भी मांग उठाई कि जिले में एक कृषि वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए, जिससे किसानों को आधुनिक कृषि एवं वानिकी संबंधी शिक्षा और तकनीकी जानकारी प्राप्त हो सके तथा उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन निधि का उपयोग जनहित के कार्यों में किया जाना चाहिए और इसके उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही सोनभद्र के विंध्य पर्वतीय क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। कार्यक्रम में बिंदू खरवार, मुखलाल चेरो, आकाश चैहान, दिनेश चेरो, राजेश पनिका, संजय बियार, धीरज कनौजिया, अमन पासवान, शंभू हरिजन, नगेंद्र धागर, विकास पटेल, राजू मौर्य, दिनेश यादव, प्रमोद तिर्की, राजू पासवान, सोभावती बिंद, पिंकी बियार, बासमती चेरो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *