जिलाधिकारी ने अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा का किया औचक निरीक्षण

Share

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, भोजनालय, छात्रावास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया और उसकी गुणवत्ता का परीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने विद्यालय प्रशासन की सराहना की। जिलाधिकारी ने छात्रावास का भी निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।read more:https://pahaltoday.com/sukesh-chandrashekhar-granted-bail-in-rs-200-crore-money-laundering-case/उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने अपर श्रम आयुक्त पिपरी को निर्देशित किया कि जनपद में ऐसे स्थलों को चिन्हित किया जाए, जहां बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। उन्होंने श्रमिकों के लिए विश्राम, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय प्रशासन के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *