शाहगंज बाजार की जलभराव समस्या के स्थायी समाधान की कवायद तेज

Share

 

सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के शाहगंज बाजार में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों की टीम के साथ शाहगंज बाजार का स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाजार क्षेत्र में जलभराव के कारणों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जल निकासी नाली निर्माण का विस्तृत एस्टीमेट शीघ्र तैयार कराया जाए, जिससे बरसात के दौरान बाजार क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि नाली निर्माण की योजना इस प्रकार तैयार की जाए कि बाजार का पानी सुगमता से नहर की ओर प्रवाहित हो सके। इससे न केवल बाजार क्षेत्र बल्कि आसपास के इलाकों में भी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/उन्होंने संबंधित विभागों को प्रस्ताव तैयार करने और आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय बाजारवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी जलभराव की समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *