विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

Share

सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर में वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की कार्ययोजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राम सुलीन सिंह ने न्यायालय परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गुप्ता-द्वितीय, विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट गोविंद मोहन, सिविल जज (सीडी) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव राहुल, क्षेत्रीय वनाधिकारी अनामिका गौतम सहित न्यायालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/man-dies-in-road-accident-in-barhalganj/इस मौके पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है कि वह पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और मानव अस्तित्व की रक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम सॉल्यूशंस टू प्लास्टिक पॉल्यूशन (प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान) है। इसका उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने, प्लास्टिक के पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक न केवल पर्यावरण बल्कि जीव-जंतुओं और मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को वृक्षों के संरक्षण की जानकारी दी गई तथा आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राहुल ने कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *