प्रशासन को देखते ही फरार हुआ आरोपी, सड़क अवरुद्ध कर हो रहे निर्माण पर पुलिस की कार्रवाई

Share
गाजीपुर, दुल्लहपुर। विंध्याचल कुशवाहा एवं वासदेव मौर्य द्वारा 01 जून 2026 को दुल्लहपुर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि बेचू कुशवाहा द्वारा सड़क अवरुद्ध करते हुए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायत के आधार पर दुल्लहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेचू कुशवाहा का चालान किया था। बताया जाता है कि जमानत पर रिहा होने के बाद बेचू कुशवाहा ने पुनः निर्माण कार्य शुरू करा दिया।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-explained-the-importance-of-every-vote-and-said-that-everyone-should-use-their-vote/इसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित पक्ष अपनी शिकायत लेकर दोबारा दुल्लहपुर थाने पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशासन को मौके पर पहुंचता देख बेचू कुशवाहा अपने घर से फरार हो गया। मौके पर केवल निर्माण कार्य में लगे मजदूर ही मिले, जिन्हें पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले आई। वहीं मौजूद महिलाओं को प्रशासन द्वारा निर्देश दिया गया कि संबंधित व्यक्ति को थाने भेजा जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *