गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न

Share
सहारनपुर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाईजेशन बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न कराये गये जिसमें निर्विरोध रूप से सुरेन्द्र कुमार जिलाध्यक्ष, के.डी. गौतम कोषाध्यक्ष तथा शिव राज सिहं जनपद सचिव आगामी दो वर्षों के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। संगठन कार्यालय पर आयोजित बैठक में सरकार की पेंशनभोगियों के प्रति असंवेदनशीलता की कडे शब्दो में निन्दा की गई और सरकार से अपेक्षा की गई कि वेलिडेशन एक्ट 2025 में पेंशनभोगियों के विरोधी धाराओं को समाप्त की जाए ताकि 8वें वेतन आयोग में किसी भी भाँति पेंशनभोगियों के बीच विभेद पैदा न किया जाए। पेंशन भोगियों को भी 8वें वेतनआयोग मे पेंशन पुनरीक्षण का लाभ सप्तम वेतन आयोग की भाँति प्रदान की जाए तथा पेंशन के राशिकरण की पुनर्स्थापना 10 वर्ष 8 माह में की जाए। पूर्व घोषित कार्यकमानुसार गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाईजेशन शाखा का विधिवत् निर्वाचन अध्यक्ष द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी के भंग किए जाने के पश्चात् लोकतांत्रिक प्रक्रिया मनोनीत निर्वाचन अधिकारी सेवाराम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी विजेन्द्र कुमार के द्वारा सम्पन्न की गई।read more:https://pahaltoday.com/the-examination-will-be-held-on-june-3-and-4-at-6-examination-centers-in-the-district-8220-candidates-will-appear-for-the-tgt-examination/
इसमें निर्विरोध सुरेन्द्र कुमार जनपद अध्यक्ष के.डी. गौतम कोषाध्यक्ष तथा शिव राज सिहं जनपद सचिव आगामी दो वर्षों के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। इसके पश्चात् निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। सभा में राजेश्वर प्रसाद बन्धु, मूलचन्द आनन्द, शिव राम शर्मा, रमेश चन्द सैनी, ए.सी. पपनेजा, श्रद्धानन्द शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, ठाकुर अमर सिहं, ठाकुर मूलचन्द, अक्षय रमन, राममेहर दास जयन्त, राम कुमार शर्मा, योगेन्द्र कुमार, देव नारायण, ज्योति प्रसाद, तेलू राम, चन्द्र पाल, जहीर अहमद, महेन्द्र पाल सैनी, आबिद हसन, नईम अख्तर, बहन स्वर्ण लता, बहन अनिता, सुखबीर सिंह जैन, डी. पी. उपाध्याय, सुभाष चन्द सैनी, सतीश चन्द सैनी, जगराम, विजय पाल, धन्नू राम शर्मा, मतलूब हसन, सेन्द्रपाल, मुकेश कुमार त्यागी, दया चन्द नरेन्द्र शर्मा, सुख पाल सिहं, मो. याकूब, आर.एस. माथुर, राम बहादुर यादव, छोटे लाल, श्याम लाल, चरण सिहं, जगदीश पाल, भरत सिहं, सलिल शर्मा, धर्म पाल त्यागी, लक्ष्मी नारायण वर्मा, गंगा राम, सुखबीर सिहं, पवन सिहं, सत्य पाल सिहं, यश पाल सिहं, नरेश कुमार, नर सिहं, मदन पाल अनूप कुमार शर्मा आदि पेशन भोगियों ने सक्रिय भागीदारी की। बैठक अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार तथा जनपद सचिव शिव राज सिहं के संचालन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *