श्रीकृष्ण विदुर मंदिर के वार्षिक स्थापना दिवस पर आज होगा “विदुर उत्सव

Share
गंज दारानगर  । जनपद बिजनौर के सुप्रसिद्ध महाभारतकालीन धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल श्रीकृष्ण विदुर मंदिर, विदुरकुटी के वार्षिक स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज “विदुर उत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन श्री विदुर सेवा आश्रम समिति, विदुरकुटी द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष जिलाधिकारी बिजनौर तथा सचिव उपजिलाधिकारी बिजनौर हैं। उत्सव के अंतर्गत प्रातःकालीन कार्यक्रम प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक आयोजित होंगे, जिनमें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ, श्रीकृष्ण-विदुर पूजन एवं आरती तथा भोग अर्पण एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे।read more:https://pahaltoday.com/general-ns-raja-subramani-becomes-the-new-cds-of-the-country/सायंकालीन कार्यक्रम का आयोजन   विदुर सेवा आश्रम, विदुरकुटी में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ सायं 5:30 बजे कला प्रदर्शनी के उद्घाटन से होगा। इसके पश्चात सायं 6 बजे से 8:30 बजे तक दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथि स्वागत, महात्मा विदुर एवं विदुर नीति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुगम संगीत प्रस्तुति, महाभारतकालीन प्रसंगों पर आधारित नाट्य मंचन तथा विदुरकुटी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व पर उद्बोधन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रख्यात कवि एवं गीतकार  अमन अक्षर (इंदौर) की प्रस्तुति रहेगी। वे अपनी काव्य एवं गीतात्मक रचनाओं के माध्यम से महात्मा विदुर, भगवान श्रीकृष्ण तथा भारतीय सांस्कृतिक परंपरा पर आधारित विशेष प्रस्तुतियाँ देंगे।    विदुर सेवा आश्रम समिति द्वारा जनपदवासियों, श्रद्धालुओं, साहित्य प्रेमियों एवं धर्मानुरागियों से इस पावन अवसर पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक  सौम्य अग्रवाल द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *