बारिश से बचाव के लिए राजकीय गेहूं केंद्र पर मजबूत भंडारण व्यवस्था, 95 किसानों से हुई 4555 कुंतल खरीद

Share
गाजीपुर जमानियां। बारिश के मौसम को देखते हुए राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं के सुरक्षित भंडारण की व्यापक व्यवस्था की गई है। केंद्र पर टीन शेड के भीतर गेहूं की बोरियों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं कीटमुक्त तरीके से रखा जा रहा है, ताकि किसानों की उपज को किसी प्रकार का नुकसान न हो। केंद्र विपणन अधिकारी सत्य प्रकाश राय ने बताया कि केंद्र पर पहले से तैयार टीन शेड में गेहूं की बोरियों को नमी, हवा एवं तापमान के प्रभाव से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भंडारण व्यवस्था इस प्रकार बनाई गई है कि गेहूं भविष्य में भी घुन, कीड़ों एवं फफूंद से सुरक्षित रहे। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक कुल 95 किसानों से लगभग 4555 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। शुक्रवार को किसान यशवंत सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह निवासी बरुईन, भूपेंद्र सिंह यादव एवं गोरखनाथ सिंह यादव के गेहूं की तौल प्रक्रिया जारी रही।read more:https://pahaltoday.com/supporting-the-abraham-accord-would-be-a-suicidal-step-for-pakistan/केंद्र प्रभारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों से नियमानुसार गेहूं खरीद की जा रही है तथा भंडारण योग्य गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। किसानों द्वारा भी धीरे-धीरे अपनी उपज राजकीय गेहूं केंद्र पर लाकर बिक्री की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मौके पर कर्मचारी धर्मेंद्र सहित तौल कराने पहुंचे किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *