गाजीपुर में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता, वांछित अभियुक्त अच्छेलाल बिन्द गिरफ्तार

Share
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के क्रम में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 362/2026 धारा 308(5)/351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अच्छेलाल बिन्द पुत्र भगवान बिन्द निवासी मीरनपुर सक्का थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।read more:https://pahaltoday.com/dk-touched-the-feet-of-cm-siddaramaiah-and-took-his-blessings/
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त के खिलाफ मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी एवं अन्य गंभीर धाराओं में थाना कोतवाली में कई आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम शामिल रही। वीओ — गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त अच्छेलाल बिन्द पर पहले से एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अब अभियुक्त के आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों की भी जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *