कानपुर देहात, पुखरायां कस्बे में समाजवादी विचारधारा से जुड़े युवा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा काशिफ खान ने ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है और इसे आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/a-boat-capsized-in-the-ganges-river-due-to-a-strong-storm-killing-two-and-leaving-five-missing/अपने संदेश में काशिफ खान ने जनता से सामाजिक एकता बनाए रखने, जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज में अमन-शांति कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे त्योहार समाज को जोड़ते हैं और हमें मिलकर देश व समाज की तरक्की के लिए काम करना चाहिए। अंत में काशिफ ने सभी प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली और तरक्की की दुआ की। समारोह में काजिम अली, उवैस दीवान, अबु अजहरी, राजा पठान, सान खान, आफताब हबीबी, अरशद अली, इमरान डेंटर, खालिद खान, शबाब खान, असद राजा, इमरान इदरीसी, हबीब खान, उबैद दीवान आदि मौजूद रहे।