ईद-उल-अजहा आज, ईदगाहों की साफ-सफाई हुई पूरी, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक मिथलेश कुमार ने लिया ईदगाहों का जायजा

Share
भदोही। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को देखते हुए नगर पालिका परिषद भदोही ने तैयारियां पूरी कर ली है। नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थित ईदगाहों की बुधवार को जोर-शोर से साफ-सफाई कराई गई, ताकि मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज पढ़ने में कोई दिक्कत न हो। इस दौरान नगर पालिका परिषद के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार स्वयं नगर के विभिन्न ईदगाहों पर पहुंचकर वहां चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सफाई कर्मियों को निर्देश दिया कि ईदगाह परिसर और आसपास के रास्तों से घास-फूस, कूड़ा-करकट पूरी तरह हटा दिया जाए। नालियों की सफाई कर जलभराव की समस्या न होने दी जाए। निरीक्षण के दौरान मिथिलेश कुमार ने ईदगाहों में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/supreme-court-approves-sir-process-in-bihar/उन्होंने कहा कि पर्व के दिन नमाजियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए पानी के टैंकर, अस्थाई नल और प्रकाश की व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाएगी। मुख्य मार्गों से ईदगाह तक जाने वाले रास्तों की विशेष सफाई कराई जा रही है।  कुमार ने बताया कि इसके अतिरिक्त ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर नगर के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कुर्बानी के बाद अवशेषों के निस्तारण के लिए भी सफाईकर्मियों की टीम गठित कर दी गई है। सफाईकर्मी नगर के सभी मोहल्ले में जाकर घर-घर से कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष एकत्र करेंगे और तय स्थान पर गड्ढा खोदकर उसका निस्तारण करेंगे। उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता को बनाए रखने में नगर पालिका परिषद भदोही का सहयोग करें। कुर्बानी के बाद निकलने वाले पशुओं के अवशेषों को इधर-उधर तथा सड़कों पर न फेंके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *