विश्वविद्यालय में आईट्रिपलई द्वारा एआई मेड ईजी कार्यशाला सीरीज का आयोजन

Share

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में IEEE स्टूडेंट ब्रांच द्वारा एआई की ट्रेनिंग के लिए एक कार्यशाला की सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य एआई के क्षेत्र में हो रहे नए विषयों के बारे में विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग देना है। पूर्व में आयोजित सत्र में एआई के टूल्स और तकनीकी के बारे में तथा नवीनतम तकनीकी के अनुप्रयोग को छात्रों को बताया गया। इसी क्रम में कार्यशाला के अगले सत्र में छात्रों को एआई के माध्यम से अपने करियर को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है इस बारे में बताया गया। उक्त कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति की प्रेरणा और राजभवन के निर्देशों के अनुसार एआई पर जागरूकता अभियान लगातार विश्वविद्यालय में चलाया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/explosion-on-railway-track-in-quetta-23-killed-30-injured/उक्त कार्यशाला इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल और कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भटेजा के मार्गदर्शन किया जा रहा है। आईट्रिपलई के ब्रांच काउंसलर डॉ. दिव्येंदु मिश्र ने बताया कि कार्यशाला के तीसरे सत्र में विषय विशेषज्ञ के रूप में अमन वर्मा और क्षितिज प्रताप सिंह ने विषय विशेषज्ञ के रूप में छात्रों का मार्गदर्शन किया और एआई तथा नवीनतम तकनीकी उन्नयन से करियर में नए अवसर कैसे प्राप्त किया जा सकता है तथा भविष्य की तकनीकी के बारे में बताया। फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ दिलीप यादव ने कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए एआई का परिचय और महत्व को बताया। उक्त कार्यक्रम में आई ट्रिपल ई स्टूडेंट ब्रांच के सदस्य अनुराग पाल, निहार, आद्रीका, ऋचा, युगांत्रा, अमन, शिवांश, सागर, हिमानी, अदिति, पवन, आंचल, विवेक, सहित काफी छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन इप्सिता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन आई ट्रिपल ई स्टूडेंट ब्रांच के चेयर सृजन श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *