भदोही। नगर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से रविवार को एसडीएम अरुण गिरी व सीओ अशोक कुमार मिश्र के संयुक्त नेतृत्व में राजपुरा चौराहा, तहसील रोड एवं उसके आस-पास के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। डीएम व एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। प्रशासन द्वारा अतिक्रमित स्थलों पर लाल निशान लगाए गए तथा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी व्यापारी एवं दुकानदार लाल निशान के पीछे ही अपने प्रतिष्ठान संचालित करें।read more:https://pahaltoday.com/najibabad-fake-raid-gang-case-investigation-reveals-shocking-secrets/अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को हिदायत देते हुए आगामी मंगलवार तक स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आदेशों का अनुपालन न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा राजपुरा चौराहा एवं तहसील रोड को जाम मुक्त रखने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि जनहित एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।