सलोन रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत समसपुर खालसा गांव में भाजपा बूथ अध्यक्ष पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल भाजपा बूथ अध्यक्ष को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/sm-aslam-re-elected-as-president-in-press-club-elections-subhash-tomar-became-general-secretary/जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत समसपुर खालसा निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष सुनील प्रजापति विद्युत लाइन जुड़वाने के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर एक युवक से विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने सुनील प्रजापति पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल बूथ अध्यक्ष को तत्काल सीएचसी सलोन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।