औषधि निरीक्षक ने किया मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण, मचा हड़कंप 

Share
भदोही। जनपद में थोक औषधि विक्रेताओं के अनुज्ञप्ति के सत्यापन एवं नार्कोटिक दवाओं की अवैध बिक्री एवं भंडारण की रोकथाम के लिए गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण करने के लिए अभियान चलाया गया। औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र के नेतृत्व में चले इस अभियान से मेडिकल स्टोर संचालकों को में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र के नेतृत्व में आज गोपीगंज एवं ज्ञानपुर में न्यू राहत मेडिकल स्टोर, दीया मेडिकल स्टोर, डीएन मेडिकल स्टोर, दीपा एजेंसी, जायसवाल मेडिकल एजेंसी, वंश मेडिकल एजेंसी, राज फार्मा, साहू मेडिकल एजेंसी, मां शारदा मेडिकल स्टोर, ओपी मेडिकल एजेंसी, श्रीराम कृष्णा मेडिकल एजेंसी आदि का निरीक्षण किया गया।read more:https://pahaltoday.com/many-people-including-the-bjp-state-president-were-present-at-the-bhandara-of-ultimate-multi-solutions/जहां से गुणवत्ता जॉच के लिए 4 औषधियों के नमूने संग्रहित किए गए।‌ जिसे संग्रहित कर जॉच के लिए लैब भेज दिया गया। औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र ने बताया कि विवेचना के उपरांत औषधि अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही औषधि निरीक्षक ने औषधियों विक्रेताओं को निर्देशित किया कि ऐसे औषधि प्रतिष्ठान जिनके अनुज्ञप्ति औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा जारी है, किंतु वे अपने मूल स्थान पर न मिलने तथा दवा का क्रय-विक्रय न करते हुए पाए गए तो उस स्थिति में उनका अनुज्ञप्ति स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। इसके कारण कुछ प्रतिष्ठानों के मालिकों द्वारा अपनी दुकानें बंद कर दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *