आग से जलकर दो भैंसोें की मौत, घर-गृहस्थी का सामान जला

Share

घोरावल, सोनभद्र। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के करही गांव में गुरुवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड में एक किसान का घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना में दो भैंसों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि अनाज, भूसा, साइकिल समेत अन्य सामान भी नष्ट हो गया।read more:https://pahaltoday.com/four-smugglers-arrested-with-ganja-worth-rs-3-crore-2-lakh-50-thousand/जानकारी के अनुसार गांव निवासी अजीत मौर्या पुत्र हरीश चंद्र मौर्या के घर के बाहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। अग्निकांड में लगभग पांच क्विंटल अनाज, भूसा, कई साइकिल तथा अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। किसान परिवार खेती-किसानी और पशुपालन पर निर्भर बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने, मृत पशुओं का परीक्षण कराकर पशुधन हानि योजना के तहत मुआवजा देने तथा गांव में अग्निशमन व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। इस घटना पर राजेश कुमार सहित क्षेत्र के समाजसेवियों ने दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *