कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि

Share

सोनभद्र। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।read more:https://pahaltoday.com/serving-the-common-people-is-the-true-religion-viraj-sagar-das/कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद तथा पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी द्वारा माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद किया। जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था लागू कर सत्ता के विकेंद्रीकरण को मजबूती दी तथा सूचना क्रांति और युवा सशक्तिकरण के माध्यम से देश को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति के जरिए आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। आज देश जिस डिजिटल युग का लाभ उठा रहा है, वह उनकी सोच का परिणाम है। पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लें। कार्यक्रम में राजबली पांडेय, गोपाल पाठक, श्रीकांत मिश्रा, प्रदीप कुमार चैबे, शंकर, राधेश्याम पटेल, आशीष सिंह, मंजू देवी, लल्लू राम पांडेय, अमरेश देव पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *