पानी और वरासत की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कुलडोमरी में वरासत एवं पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार को ग्रामीणों ने राजस्व विभाग और जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के 500 से अधिक लोगों की जमीन का अब तक वरासत नहीं हो सका है, जिससे वे सरकारी योजनाओं और अनुदान का लाभ पाने से वंचित हैं। वहीं गुलालीडीह सहित कई टोलों में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में मुस्तफा, कमलभान यादव, अरविंद, सुरेश, ऊषा, संतोष, केशपति, फूल कुमारी, जग्गी देवी, जोखन राम, देवधारी, चंद किशोर, राजदेव पटेल, रामजी भारती सहित अन्य लोगों ने बताया कि 36 टोले और लगभग 40 हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। करीब 24 किलोमीटर लंबा और 12 किलोमीटर चैड़े क्षेत्र में केवल एक लेखपाल के जिम्मे वरासत का कार्य होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।read more:https://pahaltoday.com/indias-future-will-be-in-danger-due-to-repeated-paper-leaks/ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वरासत कराने के नाम पर पांच से दस हजार रुपए तक की मांग की जाती है, जिससे गरीब किसानों का काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी और एसडीएम दुद्धी से गांव में विशेष कैंप लगाकर वरासत कराने तथा पेयजल व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की। मामले में दुद्धी तहसीलदार अश्वनी कुमार गुप्ता ने बताया कि लेखपाल प्रतिदिन गांव में जाकर कार्य कर रहे हैं। अब तक 126 लोगों का वरासत किया जा चुका है और आगे भी लगातार यह कार्य जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *