स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही धज्जियां, छोटा मिर्जापुर गांव में बीमारी को खुला न्योता

Share
नरायनपुर,मिर्जापुर। एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव साफ-सफाई के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं छोटा मिर्जापुर की तस्वीर इन दावों की हकीकत बयान कर रही है। गांव में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और नालियां महीनों से साफ नहीं हुई हैं।ब्लॉक जमालपुर के अंतर्गत गांव छोटा मिर्जापुर में मस्जिद के पास फैली गंदगी और बजबजाती नालियों ने गांव की बदहाल सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नालियों का गंदा और सड़ा हुआ पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैली हुई है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि ग्रामीणों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो नालियों की सफाई कराई गई और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था की गई। इससे लोगों में भारी आक्रोश है।गांव की मस्जिद के पास फैली गंदगी और बदबू से नमाज अदा करने आने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मस्जिद के आसपास नालियों का पानी जमा रहता है, जिससे वहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों में बीमारी फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है।read more:https://pahaltoday.com/shivoham-seva-sansthan-organized-a-huge-feast/
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात से पहले ही हालात इतने बदतर हैं तो बारिश शुरू होने के बाद स्थिति और भयावह हो जाएगी। गंदा पानी रास्तों पर फैलने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि जब सफाई के नाम पर हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, तो आखिर गांव की यह हालत क्यों है? लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की मौजूदगी सिर्फ कागजों में दिखाई देती है, जबकि जमीन पर हालात बद से बदतर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *