सहारनपुर। महानगर के सफाई कर्मचारियों और निगम अधिकारियों के बीच हुई विस्तृत वार्ता में सभी विषयों का समाधान हो जाने के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गयी है। वार्ता के दौरान कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देते हुए कहा गया कि निगम द्वारा भविष्य में लिए जाने वाले निणर्यो में कर्मचारी हितों का ध्यान रखा जायेगा। read more:https://pahaltoday.com/four-smugglers-arrested-with-ganja-worth-rs-3-crore-2-lakh-50-thousand/नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह ने बताया कि निगम और सफाई कर्मचारियों के बीच बुधवार की देर शाम हुई वार्ता में परस्पर समन्वय बनाते हुए निगम और कर्मचारी हितों में निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा लागू की जाने वाली समग्र सफाई व्यवस्था को स्थगित कर पुरानी व्यवस्था को बहाल रखा गया है तथा हड़ताल समाप्त होने के बाद अब सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है।