बिजली विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Share
 फर्रुखाबाद,  भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र की पंचायत बुधवार को मोहल्ला जवाहरगंज स्थित कार्यालय पर मंजेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। पंचायत का संचालन प्रताप सिंह गंगवार ने किया। पंचायत में किसानों ने महंगाई, खाद की बढ़ती कीमतों, बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार एवं अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।read more:https://pahaltoday.com/the-house-census-campaign-intensified-in-the-city-with-teams-going-door-to-door-to-gather-information/पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में किसान महंगाई और घूसखोरी से परेशान हैं। किसानों को मिलने वाली यूरिया खाद की कीमतें दोगुनी हो चुकी हैं, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर और डीजल के दाम बढ़ने से खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और आलू मिट्टी के भाव बिक रहा है। साथ ही आलू पर मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग उठाई गई। किसानों ने कायमगंज कस्बे की विद्युत व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है और विभाग मनमाने तरीके से कटौती करता है। पंचायत में जेई जावेद अहमद और एसडीओ विनोद कनौजिया पर अवैध वसूली, गलत बिलिंग, कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत मांगने तथा बिजली चोरी को संरक्षण देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। किसान नेताओं ने कहा कि कई बार उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री को शिकायतें भेजी गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। चेतावनी दी गई कि यदि संबंधित अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो जनपद में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पंचायत में प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना, जिला महासचिव मंजेश यादव, मीडिया प्रभारी विनीत कुमार, तहसील सचिव महिपाल सिंह, गोपाल तिवारी, रामवीर, रामलाल गुप्ता, हेतराम, विपिन सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *