संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, धोती से लटका मिला शव

Share

महराजगंज तराई (बलरामपुर ) स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पूरेछीटन तिवारी डीह निवासी ललिता ने बताया कि उनके पति सूरज उम्र लगभग 45 वर्ष का शव उनके घर के बरामदे में धोती से लटका मिला।read more:https://pahaltoday.com/listening-to-the-bhagwat-katha-destroys-sins-acharya-abhishek-ji/  इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक काफी दिनों से परिवारिक कलह से पीड़ित था। मृतक सूरज के तीन लड़के व तीन लड़की है। मृतक का बड़ा लड़का सात दिनों पूर्व गुजरात में मजदूरी करने गया हुआ। इस घटना की खबर सुनते ही आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *