बड़े मंगल पर सुंदरकांड पाठ के बाद हुआ भंडारा

Share
संग्रामपुर/अमेठी। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर विशेषरगंज बाजार में धार्मिक आयोजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। रामगढ़ निवासी प्रदीप सिंह उर्फ कप्तान की ओर से अपने प्रतिष्ठान पर सुंदरकांड पाठ कराया गया, जिसके बाद हनुमान मंदिर में भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए भंडारा शुरू किया गया।read more:https://pahaltoday.com/strong-booths-are-the-basis-of-bjps-victory-shankar-giri/
भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अभय प्रताप सिंह, विकास सिंह, मनीष मिश्र, आशीष मिश्र, हंसराम सिंह, बृजेश मिश्र, राम सिंह एवं चंदन सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *