नये आयकर अधिनियम 2025 को लेकर जागरूकता अभियान शुरू, गैर लाभकारी संस्थाओं को दी गई विस्तृत जानकारी

Share
 गाजीपुर। गैर लाभकारी संस्थाओं (एनपीओ) को नये आयकर अधिनियम 2025 के प्रावधानों से अवगत कराने के उद्देश्य से आयकर विभाग द्वारा जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान “प्रारम्भ 2026” की शुरुआत की गई। मंगलवार को टेरी पीजी कॉलेज गाजीपुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आयकर विभाग के अधिकारियों ने संस्थाओं को नये नियमों, सरलीकरण और अनुपालन संबंधी आवश्यक जानकारियां दीं।read more:https://pahaltoday.com/dm-and-sp-held-a-meeting-with-traders-regarding-strengthening-of-trader-security/कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, नई दिल्ली के निर्देशों के अनुपालन में आयकर आयुक्त (छूट) लखनऊ मजहर अकरम के निर्देशन तथा अपर आयुक्त (छूट) डॉ. प्रीती सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आयकर अधिकारी (छूट) वाराणसी समीर कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि समीर कुमार श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विनोद कुमार सिंह को बुके प्रदान कर स्वागत करते हुए किया। अपने संबोधन में आयकर अधिकारी समीर कुमार श्रीवास्तव ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से गैर लाभकारी संगठनों के लिए आयकर अधिनियम 2025 में किये गये बदलावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नये प्रावधानों में प्रक्रियाओं को सरल बनाने, फार्म दाखिल करने की समय सीमा, छूट प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा अनुपालन संबंधी व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी बनाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने “एआई चैट बॉक्स कर साथी” के बारे में भी जानकारी देते हुए उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन की ओर से आनंद सिंह एवं धनंजय, बार एसोसिएशन की ओर से बसंत सेठ सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और आयकर विभाग की पहल को उपयोगी बताया। इस दौरान आयकर निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, अभिषेक सिंह यादव, शशिधर पाण्डेय, प्रिंस, सन्नी कुमार, डॉ. अमित प्रताप सहित बार एसोसिएशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *