2027 में प्रचंड बहुमत से सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

Share

बाराबंकी। सिविल लाइन स्थित सदर कार्यालय पर रविवार को समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से सेक्टर प्रभारी, सेक्टर पर्यवेक्षक, सह-प्रभारी, बूथ प्रभारी और बीएलए शामिल हुए। बैठक के दौरान आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई और समाजवादी पार्टी की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता इस फिरकापरस्त और जालिम सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। इस दमनकारी शासन से निजात पाने का एकमात्र रास्ता एकजुटता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर जाकर जनता को सपा की नीतियों से अवगत कराएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें, ताकि सन 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना सके।read more:https://pahaltoday.com/lathicharge-on-lawyers-and-demolition-of-chambers-is-an-attack-on-democracy-rakesh-sharan-mishra/धर्मराज यादव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचारों को याद करते हुए कहा कि सपा हमेशा से समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रही है। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों, सेक्टर प्रभारियों और बीएलए को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएं और मतदाता पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता से पूरा करें। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित पदाधिकारी, भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक सुर में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। बैठक में प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, आशीष सिंह, विनोद यादव, पूनम यादव, सुमन यादव, शान सिद्दीकी, छत्रपाल यादव, पप्पू यादव, पूर्व प्रधान बालक राम यादव, शिव कुमार यादव, रंजीत प्रजापति, अमित प्रजापति, रोहित यादव, वीरेंद्र यादव, जसवंत यादव, मोहम्मद जलील, रीता यादव, दशरथ यादव, अजय यादव, अमरीश यादव, सहजराम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *