बाराबंकी। 92 वर्ष पहले आज ही के दिन समाजवाद का सपना देखने वाले युवाओं ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया था। उनके द्वारा प्रारम्भ किये गये कामों को पूरा करने की जिम्मेदारी आज के युवाओं की है ताकि समतामूलक लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष भारत का निर्माण किया जा सके। आजादी के बाद सोशलिस्ट पार्टी एक मजबूत विपक्ष रूप में सरकार को आइना दिखाता रहा है। मौजूदा संकट से निपटने के लिये एक बार फिर समाजवादी विचारधारा को ही पुर्नस्थापित करने की आवश्यकता है। यह बात रविवार को प्रखर समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना दिवस की 92वीं वर्षगांठ पर गांधी भवन में आयोजित बैठक में कही। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना 17 मई 1934 को हुई थी। पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल में सीएसपी की पहली बैठक आचार्य नरेंद्र देव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समाजवादी धारा के नेताओं आचार्य नरेन्द्र देव, डॉ. राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, कमलादेवी चट्टोपाध्याय, युसूफ मेहर अली, अशोक मेहता, एस.एम. जोशी, मीनू मसानी, अच्युत्य पटवर्द्धन, अरूणा आसफ अली, सेठ दामोदर स्वरूप आदि के नेतृत्व में समाजवादियों ने बड़ी भूमिका अदा की। जिसमें देश सवा सौ समाजवादियों ने हिस्सा लिया।read more:https://pahaltoday.com/a-grand-kalash-yatra-took-place-in-narkhoriya-the-entire-area-resonated-with-reverence-and-devotion/ पूर्व विधायक सरवर अली खान ने बताया कि कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संविधान में देश की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक स्थिति के लिए नीतियां बनायी गई। साथ ही साथ समाजवादियों ने आजादी के आन्दोलन को भी गति प्रदान की। डॉ. लोहिया ने देश के निर्माण के लिए युवा, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक, दलित, महिलाओं के बीच रहकर और उन्हीं के नेतृत्व में संघर्ष चलाकर संगठन का विस्तार किया। आज का युवा समाजवादी विचारधारा से नहीं जुड़ पा रहा है उन्हें हमें भरोसा दिलाना होगा कि समाजवाद ही हर समस्या का समाधान कर सकता है और अधिक से अधिक युवाओं को नेतृत्व देना होगा। बैठक में प्रमुख रूप से समाजवादी नेता प्रमोद वाजपेयी, शिवशंकर शुक्ला, मृत्युंजय शर्मा, समाजसेवी विनय कुमार सिंह, सभासद अश्वनी शर्मा, सत्यवान वर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद, साकेत संत मौर्य, रंजय शर्मा, शिक्षाविद् अशोक शुक्ला, राकेश शर्मा, अशोक जायसवाल, मनीष सिंह, आयुष यादव आदि कई लोग मौजूद रहे।