बाराबंकी। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार परिषदीय विद्यालयों के अनुदेशकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन शहर के नगरपालिका सभागार में किया गया। अतिथियों द्वारा अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय (9000 से 17,000 रूपए) के प्रतीकात्मक चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि सतीश चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में अनुदेशकों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि मानदेय वृद्धि उनके सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंजिल नहीं, बल्कि एक पड़ाव है और आगे भी अनुदेशक के हित में कार्य जारी रहेंगे। बेसिक शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हुये जो कि ऐतिहासिक कार्य है। परिषदीय विद्यालयों के इफ्रास्ट्रक्चर देने का कार्य भी हुआ है। मेरी अपील है कि बच्चों को बेसिक शिक्षा में तकनीकी शिक्षा के साथ जोड़ते हुये राष्ट्र प्रेम की भावना भी विकसित करना होगा, तभी हमारा देश विकसित भारत बनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राज रानी रावत ने बेसिक शिक्षा में कार्यरत अनुदेशकों के कार्याे की सराहना की। विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत ने अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान जनपद लखनऊ में आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम अनुदेशकों के समर्पण एवं प्रेरणा को सम्मानित करने का अवसर है, जो समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।read more:https://pahaltoday.com/instructions-to-strengthen-communication-system-in-network-less-areas-before-elections/कार्यक्रम के अंत में अनुदेशक संगठन के जिलाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी गांधी ने सभी अनुदेशक शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा हेतु मुख्यमत्री एवं शिक्षा मंत्री को आभार व्यक्त किया। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने सभी अतिथियों एवं अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी, सहायक वित्त व लेखाधिकारी राम जी लाल खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी प्रताप सिंह, फिजा मिर्जा,चंद्रशेखर सिंह, डीसी प्रशिक्षण विनीता मिश्रा, डीसी निपुण अमित कुमार, डीसी पीएम पोषण डॉ. पीयूष श्रीवास्तव,आशीष पाठक, सुभाष चंद तिवारी, ऋषि टंडन, रितु पाठक, दिलीप तिवारी, मनीष बैसवार, मंजुला सिंह, सुभाष तिवारी, सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।