पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामिया घायल गिरफ्तार, हत्या कांड के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Share
गाजीपुर सैदपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में हत्या के मामले में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपए के दो इनामिया अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों आरोपी दासू वनवासी हत्याकांड में फरार चल रहे थे और पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश में जुटी थी।पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ पियरी बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दासू वनवासी हत्याकांड के आरोपी रासबिहारी और हरिन्द्र सेहमलपुर गांव स्थित निर्माणाधीन फायर सर्विस स्टेशन के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी करते हुए मौके पर दबिश दी।
पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली प्रभारी निरीक्षक के बगल से गुजर गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से रासबिहारी के बाएं पैर तथा हरिन्द्र के दाएं पैर में गोली लग गई, जिससे दोनों मौके पर गिर पड़े। पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए दोनों को मौके से दबोच लिया।तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से दो तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/azad-samaj-partys-membership-drive-in-balha-crowd-gathered-on-the-birth-anniversary-of-great-men/गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रासबिहारी पुत्र बंझू निवासी मोलनापुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर उम्र लगभग 45 वर्ष तथा हरिन्द्र पुत्र रासबिहारी निवासी मोलनापुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों अभियुक्त मु०अ०सं० 41/2026 धारा 103(1) व 238 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित चल रहे थे। दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद सहित थाना सैदपुर पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *