25 हजार का इनामिया बदमाश विशाल यादव उर्फ बिटानू गिरफ्तार

Share
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नंदगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नंदगंज पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को पहलवानपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार थाना नंदगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 150/24 धारा 309(4) बीएनएस से संबंधित शातिर अभियुक्त विशाल यादव उर्फ बिटानू पुत्र विजय यादव निवासी बेहड़ा चौरे थाना केराकत जनपद जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था तथा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।read more:https://pahaltoday.com/sampoorna-samadhan-diwas-today-district-magistrate-will-listen-to-public-problems-in-sevrai-tehsil/गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र एवं उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त विशाल यादव उर्फ बिटानू के विरुद्ध जौनपुर और गाजीपुर जनपद में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र, उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव एवं थाना नंदगंज पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *