प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा सतत निगरानी एवं त्वरित कार्यवाही जारी

Share
रायबरेली। जनपद में   को आई तेज आंधी एवं तूफान के दौरान हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में जनहानि, पशुहानि एवं मकानों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वेक्षण कराया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी भी की जा रही है ताकि प्रभावितों को शीघ्र राहत पहुंचाई जा सके। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अमृता सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा राहत एवं सहायता कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य राहत सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए तथा क्षति का आकलन कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।read more:https://pahaltoday.com/chief-minister-vijay-won-the-trust-vote-in-the-tamil-nadu-assembly/
उन्होंने कहा कि जनपद प्रशासन इस दुःख की घड़ी में पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है तथा राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु निरंतर निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *