गिले शिकवे भुलाकर फिर एक हुए दो परिवार, परिवार परामर्श केंद्र की पहल से टूटा रिश्ता जुड़ा

Share
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र ने एक बार फिर सराहनीय पहल करते हुए बिखरते परिवारों को जोड़ने का कार्य किया। गुरुवार को परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी के आपसी विवाद से जुड़े कुल 13 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिसमें लंबे समय से चल रहे दो विवादित मामलों का सफल समाधान कराया गया।read more:https://pahaltoday.com/mp-mahato-not-ready-to-accept-pm-modis-appeal/
परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर आपसी संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के गिले शिकवे दूर कराए गए। इसके बाद दोनों दंपत्तियों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया और खुशी खुशी उनकी सकुशल विदाई कराई गई। परिवारों के पुनर्मिलन से केंद्र में भावुक माहौल देखने को मिला। इसके अलावा दो प्रकरणों में समझौता होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि तीन मामलों में संबंधित पक्षों को विधिक सलाह देते हुए निस्तारण किया गया। शेष मामलों में सहमति नहीं बनने पर अगली तिथि निर्धारित की गई है।  इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र की टीम में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, मनोरमा राय, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी सोनाली, महिला आरक्षी सविता तथा आरक्षी शिव शंकर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला सहायता प्रकोष्ठ की इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए इसे परिवार बचाने की सकारात्मक कोशिश बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *