सपनों को मिलेगी नई उड़ान: ‘समर थिएटर वर्कशॉप–2026’ के संग

Share

नई दिल्ली, । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की थिएटर इन एजुकेशन कंपनी ‘संस्कार रंग टोली’ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों के लिए “समर थिएटर वर्कशॉप–2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 22 मई से 21 जून 2026 तक दिल्ली एवं दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के 20 चयनित विद्यालयों में आयोजित होगी।इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना तथा रंगमंच के माध्यम से उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। खेल-खेल में आयोजित होने वाली विभिन्न नाट्य गतिविधियाँ बच्चों के भीतर छिपे हुनर को सहज रूप से सामने लाने का कार्य करती हैं। कार्यशाला के दौरान बच्चे बिना किसी झिझक के अपने मनोभावों और विचारों को अभिव्यक्त करना सीखते हैं।read more:https://pahaltoday.com/akhilesh-saddened-by-his-brothers-death-said-whatever-the-law-and-the-family-decide-he-will-accept-it/आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम बच्चों को अपने आसपास के वातावरण और समाज के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, संवाद कौशल, कल्पनाशीलता और टीम भावना विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होगा। रंगमंच की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।कार्यशाला बच्चों की रचनात्मक क्षमता को नई उड़ान देने के साथ-साथ उन्हें अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने का साहस भी प्रदान करती है। बच्चे इसमें एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर काम करना, विचारों को साझा करना और अपने साथियों का सहयोग करना सीखते हैं। इच्छुक प्रतिभागी अपने निकटतम केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई 2026 है। अधिक जानकारी के लिए कृपया राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट https://www.nsd.gov.in पर देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *