डीएम ईशान प्रताप सिंह पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय

Share

बाराबंकी। जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का असर गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर में साफ तौर पर देखने को मिला। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने सरकारी वाहन छोड़ पैदल अपने आवास से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक पहुंचे। डीएम को पैदल आता देख कई अधिकारी और कर्मचारी भी दोपहिया और पैदल कार्यलय पहुंचने लगे। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से पैदल चलने, पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने तथा वर्तमान परिदृश्य में पेट्रोलियम पदार्थों की बचत हेतु जागरूक रहने का संदेश दिया। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह भी पैदल बैठक में शामिल होने पहुंचे। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों से सरकारी वाहनों का उपयोग कम करने की आपील की। उन्होंने स्पष्ठ किया कि प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाकर राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया गया है।read more:https://pahaltoday.com/pms-bet-could-be-to-reduce-the-dollars-arrogance-using-gold/ उन्होंने जनपदवासियों एवं अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वह स्वयं भी आगे नियमित रूप से पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, ताकि दूसरे लोग भी प्रेरित हों। उन्होंने आमजन से ईंधन बचत की अपील करते हुए कहा कि जहां संभव हो, वहां पैदल चलने की आदत विकसित करें, जिससे पेट्रोलियम पदार्थों की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही ऐसे प्रयास सफल होते हैं तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित होता है। बहरहाल, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की इसस बदली आदल से सरकारी दफ्तरों में ईंधन बचत और अनुशासन का संदेश साफतौर पर नज़र आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *