यादव महासभा के प्रमुख महासचिव बने डॉ0 सन्तराम यादव

Share

बाराबंकी। अखिल भारतीय यादव महासभा, के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रान्तीय नेतृत्व व यादव महासभा उ०प्र० के पूर्वाचंल प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अंशुमान सिंह यादव ने शिवसेना के वरिष्ठ नेता डा0 सन्तराम यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा का प्रमुख महासचिव व पूर्वाचंल सहसंगठन प्रभारी नियुक्त किया। पूर्वाचंल प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा उ०प्र० एडवोकेट हाईकोर्ट अशुमान सिंह यादव ने कहा कि डॉ0 सन्तराम यादव पेशे से चिकित्सक एवं समाजसेवी है, समाज में साफ छवि के व्यक्ति है संगठन के लिए एक मजबूत व्यक्तित्व के रूप में कार्य करेगे, इनसे समाज को एक नई दिशा मिलेगी। श्री यादव ने कहा कि यह सामाजिक संगठन सन् 1924 में स्थापित सिर्फ समाज के लिए समर्पित है, किसी राजनैैतिक दल के लिए प्रतिबद्ध नहीं है। समाज के लोगों में सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और संवैधानिक जागरूकता लाना सामाजिक न्याय की लड़ाई व उसके संघर्ष के प्रति संकलपित होना महासभा का मुख्य उद्देश्य है। पूर्वाचंल के विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्षों की घोषणा के क्रम में शीघ्र ही अन्य जिलों के जिलाध्यक्षों एवं विधान सभाओं के अध्यक्षों एवं ब्लाक अध्यक्षों सहित सभी पदाधिकारियों की घोषणा की जायेगी। क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामचन्दर यादव जो वरिष्ठ व अनुभवी नेता अखिल भारतीय यादव महासभा, उम्मीद करती है कि पहला पत्र सरकार को आप द्वारा जरूर लिखा जायेगा। डॉ0 सन्तराम यादव की नियुक्ति पर तमाम गणमान्य एवं बाराबंकी सहित बाराबंकी जनपद के जिला पंचायत सदस्य सुभाष यादव सहित दर्जनों प्रधानों एवं समाज सेवियों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी है।read more:https://pahaltoday.com/after-bengal-bjp-embarks-on-mission-punjab-drug-abuse-law-and-order-and-corruption-are-the-main-issues/इस मौके पर पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रुदौली और जिलाध्यक्ष अमेठी रामफेर यादव, ब्लाक अध्यक्ष रुदौली यादव महासभा डॉ० रमेश यादव, फैजाबाद जिलाध्यक्ष यादव महासभा एवं समाजसेवी देवराज यादव, बाराबंकी जिला प्रभारी डॉ0 नरसिंह यादव, यादव महासभा के प्रमुख महासचिव प्रणव यादव, प्रमुख महासचिव अयोध्या डॉ0 विक्रम पाल सिंह सहित पूर्वाचंल प्रदेश उपाध्यक्ष यादव महासभा डॉ० प्रशान्त यादव, आरजेडी के वरिष्ठ नेता तुलसी राम यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *