सहारनपुर। जनता देश संगठन (जेडीएस) ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत कार्यरत समूह सखी महिलाओं के वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि वर्षों से कार्य कर रही समूह सखी महिलाओं को बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है, जिससे उनका जीवन यापन प्रभावित हो रहा है।read more:https://pahaltoday.com/smuggling-network-exposed-again-at-the-border-nepalese-smuggler-arrested-in-major-ssb-operation/आईटीसी रोड स्थित संगठन कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जेडीएस के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर कहा कि समूह सखी महिलाएं लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की विभिन्न योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें मात्र 800 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में बेहद कम है।संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार (फौजी) ने कहा कि समूह सखी महिलाओं से गांवों और शहरों में आयोजित बैठकों, कार्यक्रमों और सरकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न कार्य कराए जाते हैं। इतना ही नहीं, कई कार्यक्रमों में आने-जाने और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च भी महिलाओं को स्वयं वहन करना पड़ता है। ऐसे में इतनी कम राशि में उनका परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।उन्होंने कहा कि संगठन पिछले डेढ़ वर्षों से समूह सखी महिलाओं के वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। संगठन ने सरकार से समूह सखी महिलाओं के लिए सम्मानजनक वेतन तय करने और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।जेडीएस पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 28 दिसंबर 2025 को सहारनपुर दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी ज्ञापन सौंपा गया था। उस दौरान उपमुख्यमंत्री ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।संगठन की राष्ट्रीय महासचिव एवं महिला विंग अध्यक्षा एडवोकेट पिंकी पवन शिंदे और प्रदेश अध्यक्षा महिला विंग एवं समूह-सखी संघर्ष समिति की अध्यक्षा बबीता कश्यप ने कहा कि यदि सरकार जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तथा पुतला दहन किया जाएगा।ज्ञापन सौंपने के दौरान जेडीएस के मुख्य सलाहकार राजेश्वर दास सैनी, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बर्मन, जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।