अमेठी। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक ट्रैक्टर मय मिट्टी खुदाई मशीन को सीज कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों से खनन अनुमति एवं संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना संग्रामपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से एक सोलिस ट्रैक्टर मय ट्रॉली, एक स्वराज 724 ट्रैक्टर मय ट्रॉली, एक अन्य सोलिस ट्रैक्टर मय ट्रॉली तथा एक स्वराज 855 ट्रैक्टर मय मिट्टी खुदाई मशीन को कब्जे में लिया।read more:https://pahaltoday.com/manish-tyagi-lashes-out-at-pms-savings-advice-takes-aim-at-economic-policies/
थाना संग्रामपुर पुलिस ने सभी वाहनों को सीज करते हुए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध खनन और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक रामकुमार यादव, हेड कांस्टेबल जय प्रकाश पटेल, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार तथा अनुज कुमार शामिल र