अमेठी। प्रतापगढ़ से अमेठी-गौरीगंज होते हुए मुसाफिरखाना तक बन रहे हाईवे के चौड़ीकरण कार्य में लापरवाही के चलते क्षेत्रीय लोग परेशान हैं। सड़क किनारे डाली गई मिट्टी न हटाने और नियमित पानी का छिड़काव न होने से पूरे इलाके में धूल उड़ रही है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ठेंगहा से अमेठी के बीच दिनभर डंपरों की आवाजाही से हालात और खराब हो गए हैं। भारी वाहनों के गुजरने पर सड़क पर जमा मिट्टी हवा में उड़ने लगती है, जिससे आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है। दमा और एलर्जी के मरीजों के लिए स्थिति गंभीर बनी हुई है। धूल के कारण सड़क पर दृश्यता प्रभावित होने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।read more:https://pahaltoday.com/bike-rider-dies-in-road-accident/ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कार्यदायी संस्था ध्यान नहीं दे रही है। लोगों ने प्रशासन से नियमित पानी का छिड़काव कराने और धूल पर नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभाव से कदम उठाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस हाईवे परियोजना पर करीब 1086.3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।