बदमाशों द्वारा सर में गोली मारने से मगरूराम चौधरी की हुई मौत 

Share
गाजीपुर जमानियां। 10 मई की सुबह, कर्नाटक से आ रहे युवक को चंदौली के पास डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में कुछमन और सकलडीहा स्टेशनों के बीच 34 वर्षीय युवक मगरू चौधरी पुत्र दूधनाथ चौधरी हमलवार ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुराहाल है। मृतक की पहचान जमानिया निवासी मगरू राम चौधरी के रूप में हुई है। जो कर्नाटक से लौट रहा था। हमलावर ने सिर में गोली मारकर शव को चलती ट्रेन से फेंक दिया। बताया जा रहा है। कि घटनास्थल कुछमन-सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बीच (दरियापुर/इब्राहिमपुर के पास), जिला चन्दौली के आसपास हुई।  मृतक: मंगरू राम चौधरी पुत्र दूधनाथ चौधरी उम्र (34), निवासी जमानियां चौधरी मोहल्ला के है। जो कर्नाटक में मछली पकड़ने का काम करता था।read more:https://pahaltoday.com/over-1-71-lakh-cases-settled-in-national-lok-adalat/बदमाशों ने सुबह करीब 7 बजे चलती ट्रेन के गेट पर बैठे युवक की कनपटी पर गोली मारी। और हत्या के बाद हमलावर सकलडीहा स्टेशन के समीप ट्रेन धीमी होने पर कूदकर फरार हो गए। जीआरपी और तीन थानों की पुलिस (सकलडीहा, अलीनगर, चंदौली) ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। और सीसीटीवी खंगाल रही है। यात्रियों के अनुसार, हमलावरों के पास पिट्ठू बैग थे। और वारदात के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही लोकप्रिय पालिका सदस्य सचिन कुमार वर्मा, राजा, अंजनी कुमार गुप्ता सहित आदि पालिका सदस्य मृतक के घर पहुंचकर शोक में शामिल होकर दुःख प्रगट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *