पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा को लेकर गरजी कलम की आवाज

Share
फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की ओर से पत्रकार गोष्ठी आयोजित की गई। पटेल पार्क पुलिस चौकी के निकट राजीव अग्रवाल के आवास पर हुई बैठक में पत्रकारों के उत्पीड़न, अधिकारियों के दुर्व्यवहार और सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा हुई।read more:https://pahaltoday.com/the-dilapidated-roads-of-nanpara-have-become-a-problem-the-vip-road-is-also-in-a-dilapidated-condition/जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है और किसी भी पत्रकार के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन पत्रकारों की आवाज दबाने वालों के खिलाफ संघर्ष करता रहेगा। हरदोई से आए डॉ. गौरव द्विवेदी समेत कई वक्ताओं ने पत्रकार एकता पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए पत्रकारों का सम्मान जरूरी है। कार्यक्रम में ओमवीर सिंह, हिमांशु कश्यप, अमित गुप्ता, विशाल भारतीय, राहुल कटारिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *