शव घर पहुंचा तो माहौल हो गया गमगीन, गुस्साए ग्रामीणों ने सुरियावां-ज्ञानपुर मार्ग पर खरगपुर नहर के पास किया चक्का जाम

Share
भदोही। सुरियावां थाना क्षेत्र के खरगपुर निवासी सचिन यादव (17 वर्ष) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद शनिवार को वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने रविवार को सुरियावां-ज्ञानपुर मार्ग पर खरगपुर नहर के पास चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण आरोपी बाइक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सचिन यादव पुत्र बड़े लाल यादव 4 मई को सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव रविवार को घर पहुंचते ही गांव में माहौल गमगीन हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया।read more:https://pahaltoday.com/over-1-71-lakh-cases-settled-in-national-lok-adalat/सुचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त कराया गया। मृतक सचिन बीएससी के छात्र थे। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि मृतक के पिता बड़ेलाल यादव की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक लवकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *