भदोही। नगर के सिविल लाइन रोड पर लगे लोहे का एक 33 केवीए का विद्युत पोल की कमर झुक गई है। जो नीचे से क्षतिग्रस्त होकर दंडवत हो गया है कि मानों वह नगर में आने वालों को सलामी दे रहा है। यह हादसे को दावत भी दे रहा है। उक्त विद्युत पोल तस्वीरा कार्पेट व काव एक्सपोर्ट्स कालीन कंपनी के बाहर लगा हुआ है। जहां पर उस कालीन कंपनी में बुनकरों और मजदूरों के साथ ही अन्य व्यापारियों का आना-जाना लगा रहता है। इसके साथ ही मार्ग से राहगीरों का भी हमेशा आवागमन होता रहता है। अगर वह जर्जर विद्युत पोल गिरा तो किसी बड़े हादसे के होने से इंकार नहीं किया जा सकता। देखा जाए तो जिस जगह पर यह क्षतिग्रस्त विद्युत पोल है। वहां से विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय भदोही की दूरी महज चंद कदम की है।read more:https://pahaltoday.com/today-bjp-state-president-pankaj-chaudhary-will-interact-with-the-workers/लेकिन बावजूद इसके अभी तक न जाने क्यों उक्त जर्जर विद्युत पोल को विभाग द्वारा नहीं बदला जा रहा है। शायद विद्युत विभाग भी किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार कर रहा है। अगर समय रहते विभाग नहीं चेता तो उक्त क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को गिरने से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में विभाग को चाहिए कि वह अभिलंब उस जर्जर विद्युत पोल को बदल कर लोगों में जो डर व भय बना हुआ है। उसे समाप्त करने का प्रयास करें।