बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य पाठशाला

Share
नहटौर। बदलते मौसम में फैल रही मौसमी और संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पहाड़पुर स्थित पंचायत भवन में रविवार को स्वास्थ्य पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार समेत विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी काजल ने कहा कि मौसम परिवर्तन के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी बीमारी को न्योता दे सकती है। उन्होंने कहा कि घरों और आसपास जलभराव न होने दें तथा नियमित रूप से सफाई रखें ताकि मच्छरों के पनपने से रोका जा सके।read more:https://pahaltoday.com/consumers-are-not-getting-gas-cylinders-for-the-last-45-days/
उन्होंने बच्चों के नियमित टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही ग्रामीणों से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को हाथ धोने की सही विधि, पौष्टिक भोजन और नियमित व्यायाम के प्रति भी जागरूक किया।  कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य योजनाओं, दवाओं और उपचार संबंधी समस्याओं को लेकर सवाल पूछे, जिनका टीम ने मौके पर समाधान किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।  इस दौरान ग्राम प्रधान यशपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, संगनी अन्ना देवी, आशा सविता देवी, अंशु देवी, रामकली, रीनू, मधु वाला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेशमा, मीना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *